Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : संजय नेगी की कांग्रेस में वापसी को लेकर विधायक सुमित हृदयेश बोले मजबूत जनाधार वाले नेता हैं संजय और रणजीत, कांग्रेस करेगी 2027 में वापसी

हल्द्वानी: रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व कांग्रेस नेता संजय नेगी की कांग्रेस ज्वाइनिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि संजय नेगी और रंजीत रावत दोनों 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक बनेंगे। सुमित हृदयेश ने कहा कि संजय नेगी और रंजीत रावत दोनों ही जमीनी स्तर के मजबूत और लोकप्रिय नेता हैं, जिनका क्षेत्र में अच्छा जनाधार है। उन्होंने दोनों नेताओं को कांग्रेस का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि पार्टी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संन्यास की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति है और कांग्रेस 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुमित हृदयेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से एकजुटता बनाए रखने की अपील भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]