Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज की छत पर चढ़ी छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगढ़िया अपनी मांगों को लेकर कॉलेज बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई है, रश्मि ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया है की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम को कॉलेज में कराया जा रहा है, जो कि गलत है, क्योंकि मामले को उनके संज्ञान में नहीं लाया गया था।

उन्होंने कहा कि यदि एक बार किसी संगठन को परमिशन दे दी गई तो भविष्य में इस तरह के राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों के कार्यक्रम होंगे, जिससे कॉलेज के अंदर पढ़ाई का माहौल नहीं रह जाएगा। जबकि आज सुबह रश्मि समेत छात्र संघ के तमाम पदाधिकारियों के साथ प्रशासन,

पुलिस और कॉलेज के प्रबंधक द्वारा संबंध में बातचीत भी की गई थी, बावजूद इसके अपनी मांग पूरा करने को लेकर वह छत पर चढ़ गई है, जिसकी सूचना पर पुलिस, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत सभी अधिकारी पहुंच गए हैं जो की रश्मि को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, वैसे छात्र संघ के अध्यक्षों और नेताओं का कॉलेज बिल्डिंग के छत पर चढ़ना हो या पानी की टंकी पर हम बात हो गई है यह अपनी बात मनवाने के लिए आए दिन इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं भले ही उनकी मांग में दम हो या ना हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]