Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर – उत्तराखंड बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी,हाई स्कूल में गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने किया टॉप…

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड ने आज हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया, जिसमें हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। हाईस्कूल में गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी रावत ने सौ फीसदी अंक लेकर टॉप किया। रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय में घोषित परीक्षा परिणाम में इस बार हाईस्कूल में 89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। जबकि इंटर में 82 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। बोर्ड का परिणाम जारी करते हुए शिक्षा बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट और सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इंटर में अल्मोड़ा के छात्र पीयूष खोलिया और हल्द्वानी की छात्रा कंचन ने संयुक्त रूप से 97.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। इंटर में रुद्रप्रयाग के छात्र अंशुल नेगी दूसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में भी रुद्रप्रयाग के छात्र शिवम मलेथा द्वितीय स्थान पर रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]