Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : अधिवक्ता परिषद देवभूमि, उत्तराखंड के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ अंतिम चरण में…

हल्द्वानी : अधिवक्ता परिषद देवभूमि, उत्तराखंड के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ अंतिम चरण मेंअधिवक्ता परिषद देवभूमि, उत्तराखंड राज्य का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन आगामी 27 एवं 28 जून को एफ.टी.आई., रामपुर रोड, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। अधिवक्ता परिषद हल्द्वानी इकाई द्वारा अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बताया गया कि आयोजन की समस्त तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं तथा अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विधि व्यवसाय से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, विधि शिक्षाविद्, विधि छात्र एवं न्याय व्यवस्था से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तित्व सहभागिता करेंगे। अधिवेशन में आने वाले प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के आवास, भोजन, स्वागत, पंजीकरण, परिवहन एवं प्रवास की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री (आउटरीच) कुँवर नृपेन्द्र सिंह रौतेला ने कहा कि अधिवक्ता परिषद का यह प्रथम प्रांतीय अधिवेशन संगठन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा तथा इससे अधिवक्ताओं के मध्य वैचारिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक समन्वय को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन अधिवक्ता समाज के लिए वैचारिक आदान-प्रदान, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित जोशी ने कहा कि अधिवेशन में विभिन्न समसामयिक विधिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा होगी तथा यह आयोजन अधिवक्ता समाज के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।हल्द्वानी इकाई अध्यक्ष पियूष तिवारी ने बताया कि स्थानीय इकाई के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्ण समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। अधिवेशन में आने वाले सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के सम्मानजनक प्रवास, आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है।महासचिव चंदन मेहता ने जानकारी दी कि अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे आयोजन की सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण की जा सकें।कोषाध्यक्ष संजय मेलकानी ने बताया कि अधिवेशन की व्यवस्थागत एवं वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप सभी तैयारियाँ की जा रही हैं, जबकि इकाई सदस्य विनोद नौगाईं ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अधिवेशन को लेकर विशेष उत्साह है और सभी लोग आयोजन को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अधिवक्ता परिषद देवभूमि का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन संगठन की भावी गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के मध्य संवाद, समन्वय एवं संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।बैठक में प्रदेश मंत्री (आउटरीच) कुँवर नृपेन्द्र सिंह रौतेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित जोशी, हल्द्वानी इकाई अध्यक्ष पियूष तिवारी, महासचिव चंदन मेहता, कोषाध्यक्ष संजय मेलकानी तथा इकाई सदस्य विनोद नौगाईं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]