Connect with us

उत्तराखण्ड

पंतनगर- बस और छोटा हाथी की हुई टक्कर, 31 घायलो का चल रहा उपचार(वीडियो)

उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण सड़क हादसे में छोटे हाथी को बस ने टक्कर मार दी, जिसमें 31 मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हल्द्वानी के उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है। इस दुर्घटना के बाद बस चालक और मजदूरों के ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

यह हादसा मटकोटा मोड़ के पास हुआ, जहां दिनेशपुर के दुर्गापुर निवासी 31 महिला और पुरुष मजदूरी के लिए पंतनगर के खेतों की ओर जा रहे थे। तभी हल्द्वानी से आ रही एक बस ने छोटे हाथी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। राहगीरों और पुलिस ने मिलकर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

इस घटना ने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने की शिकायतें हैं। दुर्घटना के बाद ही ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाती है, जबकि हादसे से पहले उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]