Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- माता-पिता के विवाद से परेशान दस साल का मासूम पहुंचा कोतवाली, पुलिस से लगाई यह गुहार…

पति पत्नी की लड़ाई के किस्से अक्सर सभी ने सुने होंगे, लेकिन इस लड़ाई की वजह से उनके परिवार पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह कम देखने को मिलता है। एक ऐसा ही मामला नैनीताल में आया है, जहां पर अपने माता और पिता की लड़ाई को एक 10 साल का बच्चा अक्सर देखता है, जिससे परेशान होकर वह कोतवाली पहुंच गया और उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।

नैनीताल के मल्लीताल में रहने वाला 10 साल का मासूम बच्चा रोजाना अपने माता-पिता के झगड़े को देखता था और वह परेशान हो गया, ऐसे में वह मल्लीताल कोतवाली पहुंच गया, उसने बताया कि उनकी मम्मी पापा के बीच झगड़ा मारपीट तक पहुंच जाता है। ऐसे में वह काफी परेशान है, उसने पुलिस के सामने गुहार लगाकर इस पूरे मामले का समाधान निकालने की बात कही है। वही कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बच्चे के माता-पिता की काउंसलिंग करवाकर कड़ी चेतावनी दी है, कि भविष्य में उनके द्वारा घरेलू विवाद नहीं करना है,

अक्सर माता-पिता के झगड़े का असर उनके बच्चों के जीवन पर पड़ता है, बच्चे मानसिक रूप से काफी तनाव में आ जाते हैं, जिस से निकलने में उनको काफी मुश्किलें होती हैं। वहीं मनोचिकित्सक युवराज पंत ने बताया की घरेलू विवाद के चलते बच्चों पर मानसिक दबाव पड़ता है। जिसको देखते हुए माता पिता और बच्चों की काउंसलिंग करना बेहद जरूरी है ताकि परिवार को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]