Connect with us

अलर्ट

नैनीताल- पिछले 24 घंटे में जबरदस्त बारिश रिकॉर्ड, जानिए गौला, कोसी और नंधौर नदी का जलस्तर, जिले में 6 राजमार्ग समेत 19 सड़कें बंद…

नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बरसात हुई है। नैनीताल स्नोव्यू इलाके में जहां 95 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, तो वही हल्द्वानी काठगोदाम में भी 89 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। अगर औसत बरसात की बात की जाए तो नैनीताल जिले में 43 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

बरसात की वजह से 6 राजमार्ग सहित 19 सड़कें बंद हैं। जिनमें प्रमुख रूप से नैनीताल किलबरी मोटर मार्ग, काठगोदाम हेड़ाखान सिमलिया मोटर मार्ग, रामनगर भंडार पानी मोटर मार्ग, भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग, खन्स्यु पतलोट मोटर मार्ग, सहित कई मोटर मार्ग बंद है। इसके अलावा गौला नदी में 1409 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है, जबकि कोसी नदी में 1634 क्यूसेक पानी चल रहा है। इसी प्रकार नंदौर नदी में भी 1696 क्यूसेक पानी चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]