Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल – डीएम वंदना ने रोड सेफ्टी और सौंदर्यीकरण को लेकर की बैठक…

नैनीताल नगर के अंतर्गत रोड सेफ्टी तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किए जाने के उद्देश्य से चौराहों, तिराहों के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने नगर के 7 चौराहों-तिराहों में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जाने वाले कार्य की प्रगति की जानकारी और कार्यों में विभिन्न विभागों के समन्वय में आ रही समस्याओं का समाधान किया।उन्होंने तल्लीताल डाट के पास यूपीसीएल को पोल को हटाने और नयी जगह चिन्हीकरण करने के साथ ही 15 दिनों के भीतर पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को डाट के समीप हेरिटेज भवन और पोस्ट आफिस के अधिकारियों को समंवय बना कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को कहा कि उक्त कार्य मार्च माह तक पूर्ण कराए जाने हैं । एसबीआई तिराहे के पास चैक पोस्ट को पीछे, सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने और सड़कों को चौड़ीकरण करने, मस्जिद तिराहे को चौड़ीकरण के साथ बेहतर लाइट, पेंटिंग आदि लगवाने के निर्देश दिए। चीना बाबा मंदिर के पास बाथरुम को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही। मनूमहारानी होटल के पास विद्युत पोल हटाने और लोनिवि- यूपीसीएल के अधिकारियों को आपसी समंवय के साथ बेहतर कार्य करने की बात कही। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एस पी क्ाइम ड़ा जगदीश चंद्,सीओ विभा दीक्षित समेत नगर पालिका, लोनिवि आदि के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]