Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, उत्तराखंड से नेपाल तक पुलिस की छापेमारी

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर में साहू के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उनकी तलाश में एक पुलिस टीम नेपाल भी भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद से गिरधारी लाल साहू फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें निचली अदालत से भी राहत नहीं मिली है। मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है।

गिरधारी लाल साहू पर एससी-एसटी एक्ट और घरेलू हिंसा से जुड़े आरोपों के साथ ही जान से मारने की धमकी देने तथा साजिश रचने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले में जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]