उत्तराखण्ड
दिल्ली: बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, थामा कांग्रेस का दामन
दिल्ली: बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रामशरण नौटियाल चकराता विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य गुरदीप सप्पल की मौजूदगी में रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने रामशरण नौटियाल का पार्टी में स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके राजनीतिक अनुभव और सहयोग से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके कांग्रेस में शामिल होने को उत्तराखंड की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।



