Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने हॉकी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित…

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मन्नू दादा अकैडमी बालक/ बालिका का ट्रॉफी पर कबजा रहा* खेल विद्यालय उत्तराखंड के तत्वाधान एवं जिला प्रशासन नैनीताल के मार्गदर्शन में हॉकी नैनीताल के समन्वय से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी नैनीताल द्वारा स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 28 व 29 अगस्त को अंदर 17 बालक बालिकाओं की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय सांसद अजय भट्ट जी एवं अन्य अतिथियों का उप क्रीड़ा अधिकारी श्री वरुण बेलवाल ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा फाइनल मैच का शुभारंभ करने के उपरांत विजेता मन्नू दादा अकैडमी टीम व उपविजेता हल्द्वानी स्टेडियम के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के सुअवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों श्री हरीश भाकुनी,सुरेश चंद पांडे राजेंद्र सिंह बिष्ट ,नव्या पांडे आदर्श शर्मा वैभव परिहार नव्या पांडे कृष्णा अंजली जोशी को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय,नीरज बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, हिमांशु मिश्रा कमलेश जोशी प्रेम बेलवाल, सहायक निदेशक श्री विनोद कुमार वर्मा विनय जोशी, त्रिलोक जीना अंकुश रौतेला तनुजा आर्य निशांत मेहता दो दिवसीय प्रतियोगिता मैं निर्णय की भूमिका गोविंद लटवाल नीलेश गुप्ता,सुनील कुमार दिव्यांश गंगवार सेजल आर्य कमल मनोज कोरंगा ऋतिक जोशी आदि उपस्थित थे।अंत में आयोजन सचिव वरुण बेलवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]