Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी: नगर निगम में मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया सफाई कर्मियों की बेटियों का कन्या पूजन

हल्द्वानी: नवरात्रि के पावन अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम ने एक सराहनीय पहल की है। नगर निगम परिसर में मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया। इस आयोजन में नगर निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कन्या पूजन के माध्यम से सफाई कर्मियों के परिवारों को जो सम्मान दिया गया, उससे सामाजिक समरसता और समानता का संदेश प्रसारित हुआ।मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि “नवरात्रि मातृशक्ति की आराधना का पर्व है और सफाई कर्मियों की बेटियां भी हमारी बेटियां हैं। उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।” वहीं नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने इस पहल को निगम की सामाजिक जिम्मेदारी बताया और भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की बात कही। इस अवसर पर कन्याओं को उपहार और प्रसाद भी वितरित किया गया। नगर निगम की इस पहल की शहरवासियों द्वारा भी खूब सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]