Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर हुए कई रंगारंग कार्यक्रम…

भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 136वां जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तिकोनियां स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक गोपाल रावत एवं संयोजक रेनु जोशी ने पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।। इसके उपरांत एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के सभागार में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया एवं एसपी सिटी हरबंस सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया


अपने सम्बोधन मे अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं0 पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमें राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा।


एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि पंडित पंत जी की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारोें दिशाओं में प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाते हुये, अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है। उन्होेंने कहा कि पंत जी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए देश व प्रदेश के लिए काफी कार्य किये हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद स्वतंत्र भारत को नई दिशा देने में किए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।


संयोजक रेणु जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पंत जी के द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियां दी। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विद्यालयों के बच्चों तथा खालसा स्कूल व एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, , पूर्व दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत , हुकम सिंह कुंवर, रवि जोशी, प्रमोद बोरा, गणेश जोशी, हेमंत बगड़वाल , सिटी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय , मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा तहसीलदार संजय कुमार के साथी ही स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डीके पंत द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]