Connect with us

उत्तराखण्ड

काशीपुर: मंडी में बड़े भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का छापा, मंडी सचिव ने की थी ₹1.20 लाख रिश्वत की डिमांड

भ्रष्टाचार पर सीएम पुष्कर धामी का कड़ा प्रहार, उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर की कृषि अनाज मंडी में सायं बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब विजिलेंस टीम ने मंडी सचिव कार्यालय में छापामारी की। यह कार्यवाही मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी पर एक शिकायतकर्ता से ₹1 लाख 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप के चलते की गई।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस की टीम लगभग शाम 4:30 बजे काशीपुर मंडी पहुंची और तत्काल मंडी सचिव कार्यालय में जांच शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी सचिव से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे कार्यालय परिसर की तलाशी ली जा रही है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को यह सूचना दी थी कि सचिव ने काम के एवज में रिश्वत की मांग की है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही को अंजाम दिया।

फिलहाल विजिलेंस की टीम मौके पर मौजूद है और पूछताछ का सिलसिला जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई विजिलेंस टीम की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

बताया जा रहा है मंडी सचिव अकाउंटेंट है लेकिन उन्हें मनको के विपरीत सचिव का पद मंडी परिषद द्वारा दिया गया है,ऐसे में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]