Connect with us

कुमाऊँ

आशा वर्करों के समर्थन में उतरे महेश शर्मा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं आशा वर्कर।

हल्द्वानी में आशा वर्कर 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, आशा वर्करों की मांग है उनको सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और न्यूनतम वेतन 21हजार लागू करने के साथ ही 12 सूत्रीय मांगे हैं। जिनको लेकर आशा वर्कर लगातार हड़ताल में बनी हुई हैं, हल्द्वानी के महिला अस्पताल परिसर में आशा वर्करों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान आशा वर्करों को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने भी अपना समर्थन देते हुए कहा कि आशा वर्करों ने कोविड-19 में दिन-रात मरीजों की सेवा की लेकिन उनको सरकार नहीं पूछ रही है। जबकि अन्य विभाग के लोगों को हर तरफ प्रशंसा मिल रही है, आशा वर्करों ने 24 घंटे अपनी जान हथेली में लेकर काम किया लेकिन सरकार उनको उनका वेतनमान सही तरीके से नहीं दे रही।

ऐसे में कांग्रेस महामंत्री महेश शर्मा ने कहा कि ऋषिकेश में हुए कांग्रेस के मंथन बैठक में उनके द्वारा आशा वर्करों की समस्याओं को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा गया था, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में आशा वर्करों की होने वाली समस्याओं के समाधान को घोषणा पत्र के जरिए पूरा किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]