Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पहुंची भारतीय महिला फ़ुटबॉल की ‘दुर्गा’ ओइनम बेमबेम, ग्राउंड को देख हुई गदगद, कही यह बातें…

38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान हल्द्वानी पहुंची ओइनम बेमबेम देवी जो भारतीय महिला फ़ुटबॉल की प्रमुख हस्तियों में से एक हैं, जिन्हें भारतीय फ़ुटबॉल की “दुर्गा” कहा जाता है। मणिपुर की रहने वाली बेमबेम ने भारतीय महिला फ़ुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने अपने करियर में भारतीय राष्ट्रीय टीम के अलावा क्लब स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। 2020 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो उनकी फ़ुटबॉल में दीर्घकालिक सेवा और योगदान को मान्यता देता है।रिटायरमेंट के बाद भी बेमबेम फ़ुटबॉल से जुड़ी रहीं और कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही हैं। आज हल्द्वानी में एक फुटबॉल मैच के दौरान उन्होंने भारतीय फुटबॉल के बढ़ते स्तर पर खुशी जताई और कहा कि आज के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जो उनके समय में सीमित थीं। उनका मानना है कि भारतीय महिला फुटबॉल में अपार संभावनाएं हैं और युवा खिलाड़ियों को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]