Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की अभद्रता लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: सुरेश भट्ट

हल्द्वानी : राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं द्वारा एसएसपी कार्यालय में प्रवेश कर अभद्रता किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के अमर्यादित व्यवहार के लिए कोई स्थान नहीं है। संवैधानिक और सरकारी संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

सुरेश भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का एसएसपी कार्यालय में जाकर सरकारी अधिकारी के साथ अपमानजनक व्यवहार करना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जिस तरह लगातार सरकारी संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, उसी का असर अब प्रदेश में भी कांग्रेस नेताओं के व्यवहार में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाने की खिसियाहट कांग्रेस नेताओं के व्यवहार में नजर आई। इसी हताशा में उन्होंने एसएसपी कार्यालय में जाकर मर्यादाओं को ताक पर रखा।

श्री भट्ट ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी सरकारी कार्यालय में जाकर अधिकारी के साथ अमर्यादित व्यवहार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों का विरोध करने और अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए संवैधानिक मर्यादाओं और संस्थाओं की प्रतिष्ठा का सम्मान करना आवश्यक है। कांग्रेस नेताओं के इस आचरण की जितनी निंदा की जाए, कम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]