Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: होटल बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी, रोजाना लाखों की हो रही है साइबर ठगी : अखिलेश सेमवाल

नैनीताल: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक नैनीताल इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर है। गर्मियों की छुट्टियों में जहां एक ओर हजारों की संख्या में सैलानी यहां की वादियों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर होटल बुकिंग के नाम पर हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड ने पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल का कहना है कि “जिस तरह चारधाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं, ठीक उसी तरह अब नैनीताल और कैंची धाम में होटल बुकिंग के नाम पर हर दिन लाखों रुपये की ठगी हो रही है।”

बताया गया है कि साइबर ठग नैनीताल के प्रमुख होटलों की हूबहू फर्जी वेबसाइटें तैयार कर रहे हैं। इन वेबसाइटों पर असली होटलों की तस्वीरें, लोकेशन, रूम डिटेल्स और सुविधाओं की जानकारी इस तरह से पेश की जाती है कि कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है। ठग इन वेबसाइटों पर फर्जी फोन नंबर और पेमेंट गेटवे भी जोड़ देते हैं, जिससे लोग बुकिंग के लिए सीधे उन्हें भुगतान कर देते हैं।

स्थानीय होटल कारोबारियों का कहना है कि बीते कुछ हफ्तों में कई सैलानियों ने होटल में पहुँचने पर यह बताया कि उन्होंने पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर रखी है, लेकिन होटल के पास उनका कोई रिकॉर्ड नहीं होता। जब जांच की जाती है तो पता चलता है कि बुकिंग फर्जी वेबसाइट के जरिए की गई थी।

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर त्वरित कार्रवाई की जाए और साइबर ठगों पर नकेल कसी जाए। साथ ही पर्यटकों से भी अपील की जा रही है कि होटल बुकिंग के लिए केवल सरकारी पोर्टल, अधिकृत वेबसाइट या सीधे होटल की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

साइबर पुलिस ने भी पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट से बुकिंग करने से पहले उसकी प्रमाणिकता जांच लें।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]