Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यूथ कांग्रेस में गुटबाजी आई सामने, अध्यक्ष सुमित्तर पर लगे यह आरोप

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में एक बार फिर से गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है, एनएसयूआई की पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल भोजक को हल्द्वानी यूथ कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जिसपर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष मौकिन सैफी ने एतराज जताया है।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षित भट्ट का कहना है बिना किसी चर्चा और उनको विश्वास में ना लेकर यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है, जो की पूरी तरह से गलत है, इस संबंध में उनके द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया गया है, कि प्रदेश अध्यक्ष के इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए, क्योंकि यह पूरी तरह से तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रहे हैं, जिसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]