Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू समेत अन्य दायित्वधारियों को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने दी बधाई

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को बुद्धवार देर रात दायित्व बांटे गए हैं। पार्टी के 10 वरिष्ठ नेता जो कई सालों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम कर रहे थे, उनको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्व सौंपा है, हल्द्वानी के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कपूर डब्बू को मुख्यमंत्री ने मंडी परिषद का अध्यक्ष बनाया है।

ऐसे में बीजेपी संगठन और कार्यकर्ताओ में उत्साह नजर आ रहा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने आज अनिल कपूर डब्बू से उनके आवास पर मिलकर मंडी परिषद का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा वरिष्ठ नेताओं को दर्जाधारी बनाया है, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है, क्योंकि बीजेपी के अंदर पार्टी के लिए मेहनत करने वालों को हमेशा सम्मान मिलता है।

मुख्यमंत्री धामी ने ऐसे ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल कपूर डब्बू समेत अन्य नेताओं को दर्जाधारी बनाया है, जो राज्य के विकास में अपनी सहभागिता देंगे, आने वाले समय में भी और दायित्व पार्टी जाएंगे, उन्होंने कहा पार्टी के लिए मेहनत करने वालों को हमेशा सम्मान मिलता है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]