Connect with us

अलर्ट

हरिद्वार- कोटावली नदी में बही बस, सभी यात्रियों को पोकलैंड से किया रेस्क्यू (वीडियो)

हरिद्वार बिजनौर सीमा पर बहने वाली कोटावली नदी में यात्रियों से एक बस फंस गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडावली थाना पुलिस और श्यामपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर क्रेन बुलाकर बस को भी बाहर निकाल लिया। चंपावत जिले के रुपड़िया डिपो की एक बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी।

बस नदी के बीच बने मार्ग से गुजर ही रही थी कि अचानक बरसाती पानी से नदी का जलस्तर बढ़ गया और बीच में ही बस फंस गई। बस फंसते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस और श्यामपुर पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले बस में सवार करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर क्रेन बुलाकर बस को भी खिंचवाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]