Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- युवक-युवतियों के बीच हुई जमकर मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद…

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में नया बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, मामला इतना बड़ा की युवक युवतियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बढ़ती अराजकता की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवक एवं तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आए जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

वही दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित अस्पताल भिजवा दिया गया। इस दौरान कोतवाल डीआर वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता भी मौके पर पहुंच गईं और जांच पड़ताल शुरू कर दी ।

इस दौरान हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में काफी भीड़ जुट गई तो वहीं रेस्टोरेंट के बाहर भी काफी अराजकता के चलते व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।युवक एवं युवतियों में कुछ लालकुआं तो कुछ किच्छा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हिरासत में लिए युवक एवं युवतियों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]