Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट का भव्य स्वागत, युवा मोर्चा ने निकाली भव्य बाइक रैली…

नैनीताल लोकसभा से पुनः सांसद प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट का भव्य स्वागत हुआ। भाजयुमो द्वारा भव्य बाइक रैली के साथ ही श्री भट्ट के स्वागत में रोड शो निकाला गया जिसमें विभिन्न स्थानों पर पार्टी का कार्यकर्ताओं और लोगों ने फूलमालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया ।

रविवार को नैनीताल लोकसभा से सांसद प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संसदीय क्षेत्र में पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट का जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुआ रविवार के सुबह 10:00 बजे दाबका पुल के पास पहुंचे श्री भट्ट के काफिले का कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इसके पश्चात बैल पड़ाव , कालाढूंगी, आम्रपाली कॉलेज के पास गुरुद्वारे में और लामाचौड चौराहे सहित विंटेज टेरिस रेस्टोरेंट लालचौड़ के पास पार्टी पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया। 1:30 बजे श्री भट्ट हल्द्वानी ब्लॉक लक्ष्मी गार्डन बैंकट हॉल के पास पहुंचे जहां पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात हल्द्वानी शहर में कुसुमखेड़ा और मुखानी से श्री भट्ट का रोड शो के साथ भव्य स्वागत हुआ युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई बाइक रैली के साथ श्री भट्ट का रोड शो शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क नैनीताल रोड जजी तक पहुंचा। जहां पर
श्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं वह देवतुल्य जनता का आभार जताया और कहा कि विगत 5 वर्षों में उनके द्वारा जनता के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को सदन के माध्यम से उठाकर भी समाधान किया गया हैं। इसके साथ ही कई योजनाओं को धरातल में उतारने का काम हुआ। आगे भी जनता के प्रेम व स्नेह से इसी तरह दिन-रात जन सेवा में जुटे रहेंगे । उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय जनता द्वारा किए गए स्वागत पर आभार जताते हुए कहा कि वह निरंतर क्षेत्र की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। हर कार्यकर्ता के कामों को सहज और जनता के कामों के प्रति समर्पित भाव से लगातार पूर्ण करने के प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट विधायक बंशीधर भगत प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,कुमाऊं प्रभारी चंदन बिष्ट दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, निवर्तमान मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला,अल्पसंख्यक आयोग के मजहर नईम नवाब पूर्व प्रदेश मंडी अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट,एस सी प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जिला महामंत्री नवीन भट्ट व रंजन बर्गली, प्रताप सिंह तापी ,प्रताप बौरा, लाखन निगल्टिया, भुवन भट्ट, प्रतिभा जोशी, हरिमोहन अरोड़ा, विनीत अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़,धीरज पाण्डे, राजेंद्र नेगी,विक्रम जंतवाल, किशोर जोशी, प्रताप रैकवाल,जोंगा मैहरा, सचिन साह, प्रकाश हर्बोला, प्रदीप जनौटी, तरूण बंसल, कार्तिक हर्बोला,महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बौरा, अल्का जीना, भावना भट्ट, सुमन करगेती, चंदन बिष्ट, दीपक सनवाल,परविन जोशी, आदि लोग मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]