Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का अक्रोशित ग्रामीणों ने किया घेराव, जानिए क्या बोले भीड़ से घिरे मंत्री जी

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का हैड़ाखान के ग्रामीणों ने काठगोदाम थाने के पास किया घेराव, हैड़ाखान गांव के लोग हैड़ाखान मोटर मार्ग टूट जाने से काफी परेशान है, सड़क टूटने से 120 गांव प्रभावित है, लोगों को मजबूरन पहाड़ पर पैदल जाना पड़ रहा है।

ऐसे में आज आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का घेराव कर दिया और उनसे सड़क को ठीक करने के साथ ही तब तक के लिए वैकल्पिक मार्ग को खोलने की बात कही है। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहां उनके द्वारा डीएम नैनीताल के साथ ही आर्मी के उच्च अधिकारियों से भी रोड को ठीक करने के संबंध में बात की है।

अजय भट्ट ने कहा ग्रामीणों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, उनकी समस्या का हल किया जाएगा, लेकिन वैकल्पिक मार्ग को खोल कर ग्रामीणों को राहत देने का काम किया जाएगा और हैड़ाखान मोटर मार्ग को किस तरह से ठीक किया जा सकता है, इस पर भी तेजी से काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]