Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- संदिग्ध परिस्थितियों में गायब युवती का रामपुर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

विगत दिवस हल्द्वानी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती की लाश उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिली है। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। और लाश की शिनाख्त दुर्गा कार्की उम्र 23 वर्ष निवासी कटघरिया हल्द्वानी के रूप में हुई। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर हत्या के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार बुधवार को रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया था। इसकी सूचना हल्द्वानी में परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। गुरूवार को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे मृतका के जीजा हल्द्वानी निवासी कुंदन सिंह ने शव की शिनाख्त दुर्गा कार्की पुत्री बालम सिंह कार्की निवासी कटघरिया हल्द्वानी के रूप में की। बताया कि 18 जुलाई की सुबह दुर्गा कार्की अपने आफिस में जाने को कहकर घर से निकली थी। लेकिन जब वक शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों ने रुद्रपुर आवास विकास निवासी एक युवक पर प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। रामपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]