Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह

हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठवे दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुक्त विश्वविद्यालय के आवासीय भवन का शिलान्यास भी किया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में इस वर्ष 15417 छात्रों को डिग्री दी गई, जिसमें पांच छात्रों को पीएचडी की उपाधि और दो छात्रों को कुलाधिपति ने स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

वहीं 16 छात्रों को स्नातकोत्तर स्वर्ण पदक भी दिए गए। साथ ही पांच छात्रों को स्नातक स्वर्ण पदक दिए गए। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में डिस्टेंस एजुकेशन को लेकर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है और लगातार इसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे अगल ही अनुभूति प्रतीत हो रही है। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हमने उच्च शिक्षा में तीन बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें अब हर बच्चे को डीजी लॉकर से डिग्री दी जाएगी, साथ ही दूरस्थ शिक्षा में जो भी बच्चे एडमिशन लेंगे, उन्हें नि:शुल्क किताबी दी जाएंगी, हर विश्वविद्यालय में जो कॉपियां चेक होती है, उसका केंद्रीय मूल्यांकन कराया जाएगा। जिसके लिए सरकार हर विश्वविद्यालय को 20-20 करोड रुपए दे रही है। जिससे वह कॉपी चेक करने के लिए एक अलग केंद्र बनाएंगे, धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]