Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: छात्र राजनीति से मेयर तक पहुंचे ललित और गजराज, अब किसके सिर सजेगा ताज?

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। दोनों पार्टियों ने ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं, जिन्होंने राजनीति का सफर छात्र संघ चुनावों से शुरू किया और अब मेयर पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने ललित जोशी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने गजराज बिष्ट पर भरोसा जताया है।ललित जोशी और गजराज बिष्ट, दोनों का छात्र राजनीति से जुड़ा एक लंबा इतिहास रहा है। छात्र संघ के दिनों से ही दोनों ने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया और अपनी-अपनी पार्टियों में एक मजबूत स्थान बनाया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर निगम चुनाव में इनका अनुभव और नेतृत्व कौशल कितना प्रभावी साबित होता है।यह मुकाबला न केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि जनता किसे हल्द्वानी के विकास और नेतृत्व के लिए बेहतर विकल्प मानती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]