Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह के ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर लगी रोक,दोनों भवनों को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील…

वनभुलपुरा में अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह के आज होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फिलहाल देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है, इस दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद थी,सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया

सभी संबंधित को सूचित किया जाता है कि नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दिनांक 04.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में राजकीय भूमि पर निर्मित दो भवनों के ध्वस्तकरण की कार्रवाई प्रस्तावित है. माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड नैनीताल के आदेशों के क्रम में प्रत्यावेदन का निस्तारण किया जाना है. उक्त के. निस्तारण की कार्रवाई पूर्ण होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने के निर्देश नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को दिए गए हैं. फिलहाल ध्वस्तीकरण वाले दोनों भवन को प्रशासन ने सील कर दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]