Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व पार्षद विजय कुमार ‘पप्पू’ अपनी टीम के साथ भाजपा में हुए शामिल

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद विजय कुमार उर्फ पप्पू के साथ कई प्रमुख लोग भाजपा में शामिल हुए। विजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। उनके साथ दमुआढुंगा के अजय चंद, चंदन कुमार, रमेश चंद्र, कार्तिक चंद्र, दीपक चंद्र, भुवन चंद्र, विनोद कुमार जैसे अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभी नए सदस्यों का मिष्ठान वितरण और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, मंडी प्रदेश अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, निवर्तमान मेयर जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, प्रतिभा जोशी, भुवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, धीरज पाण्डे, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, पनराम आर्य, और हिरदेश सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]