Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन द्वारा पंचायत घर शिव मंदिर हल्दुचौड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘रक्तदान महादान’

संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन द्वारा पंचायत घर शिव मंदिर हल्दुचौड हल्द्वानी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

230 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

हल्द्वानी 10 मई 2026: मानव कल्याण हेतु सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा  पंचायत घर शिव मंदिर  गौला रोड हल्दुचौड

में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 9 से 2 बजे तक किया गया। जिसमें मिशन के 230 भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त संग्रहित करने हेतु सोबन सिंह जीना बेस हास्पिटल , राजकीय सुशीला तिवारी हास्पिटल , रेडक्रास सोसायटी हल्द्वानी नैनीताल ब्लड बैंक की टीमें वहां उपस्थित हुई।

इस शिविर का उद्घाटन आदरणीय पूर्व कैबिनेट मत्री  हरीश दुर्गापाल एवं लालकुआं विधायक माननीय मोहन सिंह बिष्ट जी ने किया रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रशंसा की । रक्तदान शिविर के दौरान 10 से 12:30 बजे तक निरंतर सत्संग चलता रहा । आशीर्वाद देने हेतु चमोली जोन से ज्ञान प्रचारक महात्मा आदरणीय के के सागर जी पहुंचे ।

इसके अतिरिक्त हल्दुचौड के मुखी श्री पी एस विष्ट जी बताया कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान करने में समूचे देश व विश्व में अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 9,189 रक्तदान शिविरों के आयोजन से 15,00,989 युनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।

उन्होंने ये भी बताया की संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों जिनमें मुख्यतः रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत सफाई अभियान स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण हेतु सुचारू रूप से चलाई जा रही योजनाएं, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता इत्यादि सेवाएं सम्मिलित है ताकि समाज का समुचित विकास हो सके।

अंत में हल्दुचौड के मुखी श्री पी एस बिष्ट, इंचार्ज , संयोजक हल्द्वानी श्री आंनद सिंह नेगी जी, क्षेत्रिय संचालक दीपक वाही जी हल्द्वानी द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]