Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – उत्तराखंड पहुँचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, कैंची धाम एवं जिम कार्बेट पार्क जा सकते है सचिन…

पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर उत्तराखंड पहुंचे। यह उनका कुमाऊं में पहला दौरा है। आज सचिन ने औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने प्लांट के मैनेजमेंट से मुलाकात की और प्लांट के बारे में कई जानकारी भी ली। बताजा जा रहा है कि वे रामनगर में जिम कॉर्बेट और फिर कैंची धाम भी जा सकते हैं। आज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सुबह 11 बजे चार्टर प्लेन से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में सचिन तेंदुलकर का स्वागत सोलर प्लांट के मैनेजमेंट द्वारा किया गय। इसके बाद वह औद्योगिक नगरी रुद्रपुर के सिडकुल पहुंचे और सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया. यह प्लांट 10 एकड़ में फैला है।

सचिन तेंदुलकर रामनगर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी जा सकते हैं। जिम कॉर्बेट में वह सफारी कर सकते हैं। जबकि 29 मार्च को वे कैंची धाम, नैनीताल दर्शन के लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर का पंतनगर आने का कार्यक्रम था। लेकिन दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उनका कार्यक्रम टल गया है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]