उत्तराखण्ड
हल्द्वानी (रेलवे अतिक्रमण) बनभूलपुरा के इंद्रा नगर में महिलाओं ने मांगी दुआ…
Haldwani news हल्द्वानी में रेलवे द्वारा बनभूलपुरा के इंद्रा नगर में नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे द्वारा 78 एकड़ जमीन पर हटाए जाने वाले अतिक्रमण के विरोध में अब क्षेत्र की महिलाएं भी पूरी तरह से सामने आ गई है, बनभूलपुरा क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने आज इंद्रा नगर की बड़ी सड़क पर बैठकर दुआ की और शांति पूर्वक रेलवे की इस कार्रवाई का विरोध करने लगी,
महिलाओं का कहना है कि यह जमीन और यह मकान उनके हैं, यहां पर अपने पूर्वजों के समय से रह रहे हैं। यहां पर बुजुर्ग बच्चे भी हैं, ऐसे में वह अपने मकान को छोड़कर कहां जाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार से अपने पुनर्वास की भी बात कही है, शांति पूर्वक इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में महिलाएं बैठी हुई थी।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)