Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राधा आर्या ने वार्ड 12 से पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन,बताई अपनी प्राथमिकता

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 12, राजपुरा की पार्षद राधा आर्या ने एक बार फिर से पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। तहसील हल्द्वानी में नामांकन के दौरान उनके पति और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार ‘पिन्नू’ सहित उनके कई समर्थक मौजूद रहे। राधा आर्या ने अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने सीवरेज की समस्या का समाधान, हेल्थ कैंप का आयोजन और लोगों के राशन कार्ड बनाने जैसे कई कार्य किए हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का समर्थन उनके साथ है, और इसी विश्वास के साथ वे फिर से चुनाव लड़ रही हैं।वहीं, उनके पति विनोद कुमार पिनू ने वार्ड में ट्रेंचिंग ग्राउंड की समस्या को प्रमुख बताया। उन्होंने कहा कि तीन वार्डों का कूड़ा यहां डाला जाता है, और इसका उचित निस्तारण करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस बार वे इस समस्या को हल करने पर विशेष ध्यान देंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]