Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- निजी सुरक्षा गार्ड एजेंसियों पर अब रहेगी पुलिस की नज़र, चोरी की घटनाओं को लेकर आईजी कुमाऊं भरणे ने उठाए अहम कदम

हल्द्वानी के आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने एक पहल की शुरू है, उन्होंने ज्वेलरी शॉप और बैंक कर्मचारियों के साथ एक बैठक ली, आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे में शहर भर के तमाम छोटे बड़े सर्राफा कारोबारी और बैंक कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक होने की सलाह दी, बैठक में एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए डिवाइस को दिखाया गया, जिसे सर्राफा कारोबारी अपनी दुकान के अंदर लगाएंगे और उसका एक अलार्म उसके आसपास थाना और चौकियों में लगा होगा, यदि चोर दुकान में चोरी के लिए आएगा तो उसका अलार्म तत्काल बज जाएगा,

इसकी सूचना पुलिस को फोन पर और दुकान स्वामी को भी मिल जायेगी, जिससे चोरी की घटनाएं काफी हद तक रुकेगी, उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देश दिए हैं, कि वह अपने थाना और चौकी क्षेत्र की तमाम ऐसी दुकानें जहां पर चोरी की घटनाएं होने की आशंका है, वहां पर तत्काल डिवाइस को लगाने का काम करें, साथ ही हल्द्वानी शहर में पसारा समेत अन्य नियमों के विपरीत चला रहे सभी सुरक्षा एजेंसी की जांच भी करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने बताया नियमों को पूरी तरह से पालन करना होगा, तभी सुरक्षा एजेंसी कोई भी व्यक्ति चला सकता है, जो सही नहीं पाया जायेगा, उसका लाइसेंस कैंसिल करने के लिए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]