उत्तराखण्ड
कालाढूंगी: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने पहुंचाया अस्पताल
कालाढूंगी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी में मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम को मौके पर बुलाया और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार, सोमवार 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:10 बजे कोटाबाग रोड पर बर पुल के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद फैज (21), निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।एसपी सिटी हरबंस सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कालाढूंगी पहुंचाने की व्यवस्था की, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।वहीं, दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया। पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



