Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने बैठक कर टटोली कांग्रेसियों की नब्ज

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम कार्यालय में नैनीताल जिला कांग्रेस कि आज एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश नैनीताल जिले के पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी पूर्व विधायक एवं विधायक प्रत्याशी मौजूद रहे, जहां पर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को कैसे मजबूत किया जा सके इसको लेकर चर्चा की गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने कहा की पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठन के नेताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं, बूथ और मंडल का गठन और उसके सत्यापन को लेकर काम किया जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में स्थानीय प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर किन-किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच कांग्रेस पहुंचेगी, इसको लेकर चर्चा की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा बूथ कमेटी से पार्टी को मजबूत करना होगा, क्योंकि बूथ से ही चुनाव में वोट पड़ते हैं।

कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा पार्टी संगठन को किस तरह की बैठकों की बहुत जरूरत है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं की जो भी पीड़ा है, उनके सुझाव है, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सके। ऐसे में इस तरह की बैठकों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]