Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मां सूर्या देवी के किए दर्शन, साथ ही क्षेत्रवासियों की सुनी समस्या…

Haldwani news चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने चोरगलिया एवं गौलापार के बीच स्थित मां सूर्या देवी मंदिर के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति और सुख समृद्धि को लेकर मंगल कामना की, इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सूर्या देवी मंदिर के आसपास तमाम धार्मिक जगहों का भ्रमण भी किया।

उन्होंने सूर्य देवी मंदिर के पास बने आश्रम में भी चल रही भागवत कथा में कथावाचक द्वारा पड़ी जा रही भागवत कथा का भी आनंद लिया, इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के साथ सेल्फी और फोटो खिंचाई, गौलापार क्षेत्र के लोगों ने उनके समक्ष सूर्या देवी मंदिर के आश्रम परिसर में पानी का टैंक बनवाने की मांग की,

इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले छकाता रेंज के रेंजर बीएस मेहता समेत कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा उनकी कई समय से सूर्य देवी मंदिर आने की इच्छा थी, ऐसे में आज वह चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन करने को आए और यहां दर्शन कर उन्हें मन की शांति प्राप्त हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]