Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने साइक्लिंग इवेंट को दिखाई हरी झंडी,कहा युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और खेल-सुरक्षा को बढ़ावा देना है

कुमाऊँ कमिश्नर / सचिव माoमुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा रविवार को राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और शिवालिक यूनिट नैनीताल द्वारा आयोजित 2025 एमटीवी साइक्लिंग इवेंट को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिलिंग रैली में कुल 50 प्रतिभागी मौजूद थे जो हल्द्वानी स्टेडियम से लाल बावन डांट फतेहपुर तक 25 किलोमीटर दूरी पूरी करने पश्चात और फिर मिनी स्टेडियम वापस पंहुची।

इस मौके पर कुमाऊँ आयुक्त ने कहा कि साइकिलिंग इवेंट का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और खेल-सुरक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही सामुहिक सहभागिता बढ़ेगी।

इस अवसर पर सीएमओ नैनीताल डॉ हरीश पंत, तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे, भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक देवेंद्र जोशी,मोहन चंद, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]