Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नैनीताल रोड पर अनियंत्रित होकर गिरे दो स्कूटी सवार, उपचार के दौरान मौत

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत नैनीताल रोड पर स्थित टूटा पहाड़ के पास नैनीताल की ओर से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AF 2440 जिस पर 02 व्यक्ति बैठे थे, अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गए और दुर्घटनावश दोनों व्यक्ति नैनीताल की तरफ जा रही पिकअप संख्या UK 04 CA 7634 के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए,

सूचना पर नैनीताल से हल्द्वानी जा रहे डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल भी तत्काल मौके पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों और की मदद से दुर्घटना में दोनो घायलों को निकालकर उपचार हेतु 108 वाहन के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, उपचार के दौरान डॉक्टरो द्वारा दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]