Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- धामी नेतृत्व में इन्वेस्टर समिट से बढ़ेगा राज्य में औद्योगिक निवेश : हेमंत द्विवेदी

उत्तराखंड में जल्द होने वाले इन्वेस्टर समिट को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया की सूबे के जनप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक कार्यों की नीव रखी गई है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहें हैं। सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे बेहतर हो इस पर सरकार लगातार काम कर रही है।

वही उत्तराखंड में जल्द होने जा रहे बड़े इन्वेस्टर समिट को लेकर उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अथक प्रयासों से राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर, सरकार बेरोजगारी दूर करने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन्वेस्टर समिट का आयोजित कर बड़ी औद्योगिक इकाइयों को उत्तराखंड में आमंत्रित किया जाएगा, जल्द ही इसकी तारीख भी तय कर ली जाएगी, जिसमें देश के गौरव और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]