Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता यंग इंडिया बोल सीजन- 3 का हुआ आयोजन…

हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम क्रांग्रेस की प्रवक्ता चयन की प्रतियोगिता यंग इंडिया के बोल सीजन- 03 को कार्यक्रम में कुमाऊ प्रभारी मीमांशा आर्य, सह प्रभारी अमन सिद्द‌की एवं जिला प्रभारी चंचल बोरा द्वारा लांच किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व प्रवक्ता रही मीमांशा आर्य ने बताया की इस प्रतियोगिता को आज कुमाऊँ भर में लांच किया गया। जिसमें एक भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ताओं का चयन होगा। अमन सिद्धकी ने बताया की इसमें कोई भी कांग्रेस की विचारधारा रखने वाला भाग ले सकता है। जिला प्रभारी चंचल बोरा ने बताया की भाषण प्रतियोगिता में सबसे पहले जिले वार प्रतियोगिता करवा कर राज्य स्तर पर कराई जाएगी। फिर आगे राज्यों से निकल चयनित हुए अभ्यर्थी आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजू रावत, प्रदीप नेगी, रितिक, सुमित कुमार, अजय अवस्थी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]