Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- CM पुष्कर धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का किया निरीक्षण, कमिश्नर दीपक रावत ने समापन कार्यक्रम की बताई रूपरेखा…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तराखंड और दिल्ली के बीच खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्यमंत्री ने 14 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम आगमन पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सीएम पुष्कर धामी का स्वागत किया, 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, इसलिए समापन कार्यक्रम को भव्यता से सम्पन्न किया जाए ताकि लोग इसे हमेशा याद रखें। उन्होंने जोर दिया कि कार्यक्रम में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, दर्शक दीर्घा और अन्य सभी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि जिस तरह से खेलों का भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है, उसी प्रकार भव्य समापन समारोह भी आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महानुभावों, साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों, समाजसेवियों, मीडिया जगत से जुड़े बुद्धिजीवियों आदि को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए ये राष्ट्रीय खेल मील का पत्थर साबित होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी और खेलों से जुड़े हर व्यक्ति देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन स्थलों में खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं।बैठक में निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह हेतु की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम आगमन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा मुख्यमंत्री का साल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कुमार डब्बू, दिनेश आर्या, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश नेगी, नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट, आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, निदेशक खेल प्रशांत आर्या, पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक, दर्शक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पूर्व एफटीआई हैलीपैड में मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]