Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहा है चहुंमुखी विकास : भुवन भट्ट

हल्द्वानी में भाजपा नैनीताल जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के संरक्षक हैं। संरक्षक होने के साथ ही उत्तराखंड की मार्गदर्शक भी हैं, जिनके मार्गदर्शन में राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में विकास कार्यों में तेजी आई है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवभूमि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ प्रदेश की देवतुल्य जनता भी बेहद उत्साहित है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हाल में ही आयोजित हुए इन्वेस्टर समिट उत्तराखंड का भाग्य लिखकर गया है। रिकॉर्ड तोड़ इन्वेस्टर समिट में देश ही नहीं विदेशो से भी निवेशको ने प्रतिभाग किया। जिसके चलते मुख्य रूप से राज्य में रोजगार और पर्यटन में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा यानी आने वाले दशक में उत्तराखंड को विकसित किया जाएगा।

युवा राज्य की बागडोर संभाले युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास की गंगा बह रही है। वही उन्होंने कुमाऊं में धार्मिक पर्यटन को लेकर कहा कि सीएम धामी के प्रयासों से मानस खंड मंदिर माला के तहत कुमाऊं के प्रमुख मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा रिकॉर्ड तोड़ दर्शन करना यह दर्शाता है कि धामी सरकार के प्रयासों से सेवाएं और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक साबित हो रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]