Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट ने बरेली रोड पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से किया ध्वस्त…

शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांधी स्कूल चौराहे के पास कार्रवाई की। सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों के अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने किया, जबकि सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट भी टीम के साथ मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर जैसे ही गांधी स्कूल चौराहे के पास पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने कुछ समय की मांग की, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ इनकार कर दिया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा, “अधिकारियों द्वारा चेतावनी देने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी।” नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से फुटपाथ और सड़क पर बढ़े हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान किसी भी तरह के विरोध को नजरअंदाज करते हुए प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]