Connect with us

हल्द्वानी – भाजयुमो ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया मैराथन दौड़ का आयोजन…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – भाजयुमो ने विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया मैराथन दौड़ का आयोजन…

Haldwani news स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हल्द्वानी के लामाचौड़ में मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ आम्रपाली से शुरू की गई। जिसका शुभारम्भ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, निवर्तमान प्रदेश महमंत्री सुरेश भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्य्क्ष बेला तोलिया ने संयुक्त रूप से किया।

जिसमें दो वर्गों में छात्र और छात्राओं को अलग-अलग प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि तथा स्मृति चिन्ह भेंट की गई।छात्रों में प्रथम स्थान- कमल, द्वितीय स्थान- दीपक पाण्डे, तृतीय स्थान- करन फुलारा रहे। वही छात्राओं में प्रथम स्थान- पूजा बिष्ट, द्वितीय स्थान- संजना, तृतीय स्थान- हिमानी को मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आम्रपाली संस्थान से संजय ढींगरा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया चंदन बिष्ट, विजय मनराल, नीरज बिष्ट, कार्तिक हरबोला, लाखन निगाल्टीया, प्रताप बोरा, बहादुर नगदली, मोहित कांडपाल, गौरव जोशी, भुवन पाण्डे, हिमांशु मिश्रा, प्रताप सिंह, वीरेंदर बिष्ट, तरुण कमल रावत, भुवन भट्ट हरीश पांडे, यतिन नवल जोशी, विकास क्वीरा, नितिन पाण्डे मनीष विशाल पड़लिया, सोनू ठाकुर, पूरन गौड़ कार्यक्रम सयोजक प्रदेश मंत्री विपिन पाण्डे ने सभी अतिथियों का धन्यवाद अदा करते हुऐ सभी युवाओं से विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने के आह्ववाहन करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top