Connect with us

हल्द्वानी- आवारा जानवरों से मिलेगा छुटकारा, रेस्क्यू कर यहां ले जाएगा नगर निगम

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आवारा जानवरों से मिलेगा छुटकारा, रेस्क्यू कर यहां ले जाएगा नगर निगम

हल्द्वानी में आवारा जानवरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पिछले 6 महीनों में 100 से अधिक घटनाएं शहर के विभिन्न इलाकों में हुई हैं। आवारा जानवर जो सड़क पर घूम रहे हैं, इनकी संख्या बहुत ज्यादा है। लेकिन अब आवारा जानवरों से नगर निगम शहर को छुटकारा दिलाएगी जिसके लिए इन दिनों नगर निगम की ओर से आवारा जानवरों को रेस्क्यू कर गौशाला में भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि नगर निगम हल्दूचौड़ और रामपुर रोड पर बनी गौशाला में आवारा जानवरों को रेस्क्यू कर रख रहा है। नगर निगम पहले चरण में 15 हजार से ज्यादा जानवरों को रेस्क्यू कर गौशाला में रखेगी, नगर निगम ने लोगों के लिए खतरा बन रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, अभी तक 50 से ज्यादा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गो सदन भेज दिया गया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हल्द्वानी शहर में आवारा जानवर बहुताय संख्या में है और कई दुर्घटनाएं भी आवारा जानवरों की वजह से हो चुकी है, अब नगर निगम की टीम ने आवारा जानवर को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है और गौशाला में इन आवारा जानवरों को रखा जा रहा है। इन दिनों शहर में आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिन-जिन इलाकों पर आवारा जानवर हैं उन जगहों से आवारा जानवर को रेस्क्यू किया जा रहा है और गौशाला तक पहुंचाने का नगर निगम की टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है। नगर निगम की नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर रोड और हल्दुचौड़ में गौशाला बनाई गई है अभी शुरुआती दौर में 50 से 60 आवारा जानवर को रेस्क्यू कर वहां रख दिया गया है, 15 से 20 हजार जानवरों को प्रथम चरण में रेस्क्यू कर गौशाला में रखा जाएगा।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top