Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एडीएम और एसडीएम ने जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा क्षेत्र में संचालित रिकॉर्ड आपरेशन्स का किया स्थलीय निरीक्षण…

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी (ADM) शैलेन्द्र नेगी एवं उप जिलाधिकारी (SDM) हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा क्षेत्र में संचालित रिकॉर्ड आपरेशन्स का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सीमा-निर्धारण (Boundary Demarcation) का कार्य किया जा रहा है। ADM ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे प्राथमिकता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ADM शैलेन्द्र नेगी ने फोन पर DFO रामनगर से भी वार्ता कर पर्याप्त जनशक्ति, सर्वेयर तथा तकनीकी टीम उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे सीमा निर्धारण कार्य में और तेजी लाई जा सके।

उन्होंने वन विभाग तथा सर्वे नायब तहसीलदार को राजस्व एवं वन अभिलेखों के अनुरूप सटीक सीमा-निर्धारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान प्रदीप असगोला, रेंज अधिकारी वन विभाग फतेहपुर, एवं अनिल कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार (सर्वे) उपस्थित रहे। वन विभाग एवं सर्वे इकाई की टीम भी निरीक्षण में सम्मिलित रही तथा रिकॉर्ड संचालन से संबंधित प्रगति का अवलोकन किया गया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]