Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – अब्बास-मस्तान ने की ‘रॉ हिटमैन 2’ की जमकर तारीफ, लकी बिष्ट पर छपी है दूसरी बुक

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान ने हाल ही में क्राइम-थ्रिलर बुक ‘रॉ हिटमैन 2’ की सराहना की है। अपने विशिष्ट निर्देशन और रोमांचक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध इस जोड़ी ने इस बुक को शानदार बताया और इसे भारतीय साहित्य और सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। अब्बास-मस्तान ने बुक के हीरो ‘लकी बिष्ट’ और पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “रॉ हिटमैन 2” न केवल एक सफल सीक्वल है, बल्कि पाठकों को बांधकर रखने में पूरी तरह सक्षम है। हल्द्वानी के लक्ष्मण बिष्ट उर्फ ‘लकी’ के अनुभवों पर छपी किताब को समीक्षकों और पाठकों दोनों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे यह बुक बड़ी सफलता के रूप में उभर रही है। अब्बास-मस्तान की यह प्रशंसा लकी बिष्ट पर छपी इस बुक के लिए और ज्यादा उत्साह बढ़ाने वाली है, क्योंकि उनकी राय को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहद सम्मानित माना जाता है। ‘रॉ हिटमैन 2’ को लेकर पाठकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]