Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- 2015 दरोगा भर्ती को लेकर एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा ने कही यह बात, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड से आज की एक और सबसे बड़ी खबर, 2015 में हुए दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस कुमाऊँ को दी गई थी। जिसके बाद अब विजिलेंस हल्द्वानी कार्यालय ने इस भर्ती घोटाले की जांच शुरू कर दी है, एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस भर्ती घोटाले की जांच में भी गड़बड़ियां सामने आयी है।

उन्होंने बताया की जिसको देखते हुए हमने शासन से एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है, एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद धीरे धीरे जांच में उन सभी दरोगाओं के नाम सामने आएंगे जो गलत तरीके से भर्ती हुए हैं। गौरतलब है कि 2015 में प्रदेश में 339 दरोगाओं की भर्ती हुई थी। इस भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन द्वारा इसकी जांच विजिलेंस कुमाऊँ को सौंपी गई थी।

वहीं अब विजिलेंस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। UKSSSC भर्ती घोटाले के बाद दरोगा भर्ती घोटाले का भी बड़ा मामला सामने आया है, लिहाजा आने वाले समय में इस मामले में भी कई गिरफ्तारियां के साथ बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]