Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – पूर्व सीएम हरीश रावत का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी अच्छा प्रदर्शन : रावत

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया हरीश रावत देहरादून से आज हल्द्वानी पहुंचे है जहां पर वह कई निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरीश रावत ने कहा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दोबारा से सरकार बनाई गई तो वहीं मिजोरम में कांग्रेस को अच्छा बहुमत मिलेगा जरूरत पड़ने पर दूसरे दलों के साथ भी सरकार बनाई जा सकती है वहीं उत्तराखंड के अंदर नदियों से होने वाले खनन को बाहरी लोगों को दिए जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर उत्तराखंड के लोगों का ही अधिकार होना चाहिए क्योंकि यहां पर अब नौकरियां भी आउटसोर्स के जरिए दी जा रही है उसमें भी बाहर के लोगों का अधिकार बनता जा रहा है ऐसे में यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर उत्तराखंड के लोगों का ही अधिकार है और उनको ही यह अधिकार दिया जाना चाहिए ऐसा नहीं किए जाने का कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी हाल ही में पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि उत्तराखंड की नदियां और यहां के खनिज संपदा को बाहर के लोग निकल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]